Mrs. World 2022: जम्मू की बेटी ने रोशन किया भारत का नाम, 21 साल बाद ताज वापस भारत आया

Mrs. World 2022: जम्मू की बेटी ने रोशन किया भारत का नाम, 21 साल बाद ताज वापस भारत आया

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही जम्मू की बेटी सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है। आपको बता दें, सरगम कौशल को आज लास वेगास (Las Vegas) में आयोजित एक समारोह में मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

मिसेज कौशल द्वारा 21 साल बाद यह खिताब वापस भारत आया है। उन्होंने 63 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए ये ख़िताब अपने नाम किया है । मिसेज इंडिया पेजेंट (Mrs. India Pageant) के प्रबंध संगठन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लंबा इंतजार खत्म हुआ.  21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आया है!"

साथ ही सरगम कौशल ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह खिताब जीतकर कितनी खुश है। सरगम कौशल की जीत पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है। आपको बता दें, मिसेज कौशल अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) हैं। वह पहले विझाग (Vizag) में एक शिक्षिका के रूप में काम कर चुकी हैं और उनके पति भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए काम करते हैं.

सरगम से पहले साल 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर (Dr. Aditi Govitrikar) ने ये खिताब जीता था। डॉ गोवित्रिकर मिसेज इंडिया इंक (Mrs India Inc) 2022-23 की जज थीं. अदिति गोवित्रिकर ने भी श्रीमती कौशल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए लिखा: “हार्दिक बधाई सरगम. आपके इस जर्नी का हिस्सा बनकर खुश हूं. 21 साल बाद ताज वापस आया है .”